बर्लिन में ब्रैड पिट से ज़्यादा लोग शाहरुख खान को देखने के लिए इकट्ठा हुए थे: ऐक्टर ऐले खान
ब्रिटिश-पाकिस्तानी ऐक्टर ऐले खान ने एक इंटरव्यू के दौरान 'डॉन 2' (2011) की शूटिंग के दौरान हुई एक घटना का ज़िक्र किया है। उन्होंने कहा, "फिल्म के क्रू मेंबर्स ने बताया कि बर्लिन (जर्मनी) में ऐक्टर शाहरुख खान के जन्मदिन पर उनसे मिलने इतने लोग आए थे जितने (हॉलीवुड ऐक्टर) ब्रैड पिट के लिए वहां इकट्ठा नहीं हुए थे।"


