'मांकड' टर्म रहना चाहिए, यह मेरे दादाजी की यादों को ज़िंदा रखता है: वीनू मांकड के पोते
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीनू मांकड के परिवार के प्रति सम्मान दिखाने के लिए 'मांकड' टर्म का उपयोग नहीं करने की मांग के बीच वीनू मांकड के पोते हर्ष ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि क्रिकेटिंग टर्म के साथ हमारा नाम जुड़ा होना सम्मान की बात है। मैं चाहूंगा कि 'मांकड' टर्म रहे...इससे उनकी यादें ज़िंदा रहेंगी।"


