Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'गोल्डन मैन' के नाम से मशहूर कलाकार के साथ मुंबई में पुलिसकर्मी ने की 'बदसलूकी'

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 5 October, 2023
मुंबई में 'गोल्डन मैन' और 'द लिविंग स्टैच्यू' के नाम से मशहूर कलाकार तौकीर आलम के साथ कथित तौर पर बदसलूकी करते पुलिसकर्मी का वीडियो सामने आया है। बकौल आलम, जब वह बैंडस्टैंड पर परफॉर्म कर रहे थे तब नशे की हालत में पुलिसकर्मी ने उनसे बदसलूकी की व गालियां दीं। पुलिस ने कहा कि मामले में जांच जारी है।