Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आईपीएल की किन 6 टीमों ने द. अफ्रीका की नई टी20 लीग में कथित तौर पर खरीदी हैं फ्रैंचाइज़ी?

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Tuesday, 19 July, 2022
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका की नई टी20 लीग की 6 फ्रैंचाइज़ी को आईपीएल टीमों ने खरीद लिया है। बकौल रिपोर्ट्स, मुंबई इंडियंस ने केप टाउन फ्रैंचाइज़ी, चेन्नई सुपर किंग्स ने जोहानसबर्ग फ्रैंचाइज़ी और दिल्ली कैपिटल्स ने प्रिटोरिया फ्रैंचाइज़ी खरीदी है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने डरबन, सनराइज़र्स हैदराबाद ने पोर्ट एलिज़ाबेथ और राजस्थान रॉयल्स ने पार्ल फ्रैंचाइज़ी को खरीदा है।