गृह मंत्री शाह ने श्रीनगर से यूएई के शारजाह के बीच सीधी उड़ान सेवा को दिखाई हरी झंडी
जम्मू-कश्मीर के 3-दिवसीय दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को श्रीनगर से शारजाह (यूएई) के बीच पहली सीधी अंतर्राष्ट्रीय उड़ान सेवा का उद्घाटन किया। गो फर्स्ट एयरलाइंस की यह फ्लाइट श्रीनगर से 6:30 बजे रवाना हुई और 9 बजे गंतव्य पर पहुंची। शाह ने कहा, "इससे पर्यटन बढ़ाने और जम्मू-कश्मीर में निवेश लाने में मदद मिलेगी।"
read more at ANI


