Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बैंगन लेकर लोकसभा पहुंचीं टीएमसी सांसद; कहा- ईंधन नहीं मिलता इसलिए बैंगन कच्चा खा जाती हूं

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Monday, 1 August 2022
पश्चिम बंगाल की बारासात सीट से टीएमसी की लोकसभा सांसद काकोली घोष सोमवार को सदन में बैंगन लेकर भाषण देने पहुंचीं। भाषण के दौरान उन्होंने बैंगन को दांतों से काटा और कहा, “ये सब्ज़ी (बैंगन) मैं कच्ची खा जाती हूं क्योंकि ईंधन नहीं मिलता है। पिछले कुछ महीनों में एलपीजी सिलिंडर के दाम 4 बार बढ़ाए गए।”
read more at Twitter