यूपी में चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसलकर गिरा युवक, आरपीएफ जवानों ने बचाया
चंदौली (यूपी) के पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें चलती ट्रेन में चढ़ते समय एक युवक फिसलकर प्लैटफॉर्म पर गिरता दिख रहा है। युवक गिरते ही ट्रेन व प्लैटफॉर्म के बीच बनी जगह में फंस गया। इसके बाद मौके पर मौजूद जीआरपी और आरपीएफ जवानों ने दौड़कर यात्री को खींचा और उसकी जान बचाई।
read more at हिन्दुस्तान


