19 साल में पहली बार सालाना आधार पर घटी टीसीएस के कर्मचारियों की संख्या
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ (टीसीएस) के कर्मचारियों की संख्या में 19 साल में पहली बार सालाना आधार पर गिरावट दर्ज की गई है। बकौल टीसीएस, 31 मार्च 2024 तक उसके कर्मचारियों की कुल संख्या 6,01,546 थी जो 31 मार्च 2023 के कर्मचारियों की कुल संख्या से 13,249 कम है। टीसीएस ने वित्त वर्ष 2023 में 22,600 लोगों को नौकरियां दी थीं।
read more at Moneycontrol


