'केजीएफ 2' ने व्यक्तिगत चुनौतियों से लड़ने में मदद की: फिल्म के 1 साल होने पर संजय दत्त
अभिनेता संजय दत्त ने फिल्म 'केजीएफ 2' के 1 साल पूरे होने पर एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "फिल्म करने का अनुभव शानदार था। कुछ लोग मेरी व्यक्तिगत चुनौतियों (कैंसर) के बारे में जानते हैं। कई बार आगे का सफर मुश्किल लगा लेकिन सेट पर होने से चुनौतियों से निकलने और मज़बूत बनने में मदद मिली।"


