'हम पांच' फेम अभिनेता अशोक सराफ को मिला महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार
मराठी फिल्मों व थिएटर के दिग्गज अभिनेता और धारावाहिक 'हम पांच' फेम अशोक सराफ को महाराष्ट्र सरकार के सर्वोच्च नागरिक सम्मान महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार (2023) से सम्मानित किया गया है। अशोक ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं। इससे बड़ी खुशी कुछ नहीं है। यह नंबर वन अवॉर्ड है।" अशोक ने 250 से भी ज़्यादा मराठी फिल्मों में काम किया है।
read more at News18 हिंदी


