Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में रात में चालकों से वसूली करने वाले 9 फर्ज़ी पत्रकार हुए अरेस्ट, दिन में चाय बेचते थे

short by उमंग शुक्ला / on Sunday, 14 April, 2024
वाराणसी (उत्तर प्रदेश) पुलिस ने रात में हाईवे पर ट्रक चालकों से वसूली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 9 फर्ज़ी पत्रकारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अनुसार, आरोपियों ने 'आगाज़ इंडिया' नाम से यूट्यूब चैनल बना रखा था। पुलिस ने बताया कि ये आरोपी दिन में चाय बेचने व ऑटो चलाने जैसे काम करते थे।