Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रात 8 बजे के बाद राजस्थान में शराब बिकने पर थानेदार, सीओ और एसपी होंगे ज़िम्मेदार: गहलोत

short by अनिल कुमार / on Friday, 9 December, 2022
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में अपराध को नियंत्रित करने को लेकर जयपुर स्थित पुलिस हेडक्वार्टर में बैठक की है। इस दौरान उन्होंने कहा, "अगर रात 8 बजे के बाद शराब बिकती हुई मिलेगी तो उस क्षेत्र के थानेदार, सीओ व एसपी ज़िम्मेदार होंगे।" उन्होंने कहा, "राजस्थान के किसी भी नागरिक के खिलाफ अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"