राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष गोगामेड़ी की राजस्थान में गोली मारकर की गई हत्या
जयपुर (राजस्थान) में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मंगलवार को स्कूटर सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने 2 गोली चलाई थीं और घटना के बाद वे फरार हो गए। बकौल पुलिस, घटना के समय गोगामेड़ी घर के बाहर खड़े थे और हमले में एक अन्य शख्स घायल हुआ है।
read more at News18 हिंदी


