Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में डीएम के चेंबर के बाहर ड्यूटी के दौरान सो रहे दारोगा का वीडियो आया सामने

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Thursday, 14 September, 2023
उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में ज़िलाधिकारी चेंबर के बाहर ड्यूटी के दौरान सो रहे एक दारोगा का वीडियो सामने आया है। इस वाकये के समय ज़िलाधिकारी अपने चेंबर में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोने को लेकर दारोगा से जब सवाल पूछा गया तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।