टाटा स्टील के प्लांट में 11 सेकेंड में ध्वस्त की गई 27 साल पुरानी व 110 मीटर ऊंची चिमनी
टाटा स्टील के जमशेदपुर (झारखंड) वाले प्लांट में 27-साल पुरानी और 110-मीटर ऊंची चिमनी को रविवार को विस्फोट के ज़रिए 11 सेकेंड में ध्वस्त किया गया जिसका वीडियो सामने आया है। इसे नोएडा के ट्विन टावर्स को ढहाने वाली कंपनी एडिफिस इंजीनियरिंग इंडिया ने ध्वस्त किया। टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट अवनीश गुप्ता के मुताबिक, यह काम सफलतापूर्वक हुआ है।
read more at हिन्दुस्तान


