Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वॉर्नर ने तोड़ा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर ओपनर सर्वाधिक शतक लगाने का सचिन का रिकॉर्ड

short by चंद्रमणि झा / on Saturday, 9 September, 2023
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में ओपनर के तौर पर सर्वाधिक शतक जड़ने के सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़कर इतिहास रच दिया है। वॉर्नर ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में अपना 46वां अंतर्राष्ट्रीय शतक जड़ा और उन्होंने बतौर ओपनर सारे शतक लगाए हैं। दरअसल, सचिन ने बतौर ओपनर 45 अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाए थे।