किसान नेता राकेश टिकैत को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, मुज़फ्फरनगर में रिपोर्ट दर्ज
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत को फोन कर एक युवक ने अभद्र भाषा का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दी है। मुज़फ्फरनगर पुलिस ने बताया कि शिकायत के बाद सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, टिकैत ने कहा, "अगर पुलिस विफल रही तो मैं नंबर सार्वजनिक कर दूंगा।"
read more at हिन्दुस्तान


