महाराष्ट्र में यूट्यूब वीडियोज़ से सीखकर अपने घर में ही 'रुपए' छाप रहा था शख्स, हुआ अरेस्ट
जलगांव (महाराष्ट्र) पुलिस ने अपने घर में नकली नोट छापने वाले एक शख्स को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, आरोपी ने यूट्यूब वीडियोज़ देखकर नकली नोट बनाना सीखा था और वह ₹50,000 में ₹1.5 लाख के नकली नोट बेचता था। आरोपी से ₹500, ₹200 व ₹100 के कई नकली नोट बरामद किए जाने के वीडियो सामने आए हैं।
read more at भाषा


