राजस्थान में अस्पताल से गर्भवती महिला को धक्का देकर बाहर निकाला गया, जांच के आदेश जारी
उदयपुर (राजस्थान) के एक सरकारी अस्पताल के नर्सिंग ऑफिसर पर एक गर्भवती महिला को अस्पताल से धक्का देकर बाहर निकालने का आरोप लगा है। आरोपी ने कहा, "गर्भवती संग आई महिला ने मेरे साथ बदतमीज़ी की। मैंने कोई धक्का-मुक्की नहीं की।" झाड़ोल बीसीएमओ ने नर्सिंगकर्मी को कारण बताओ नोटिस जारी किया और सीएमएचओ ने जांच के आदेश दिए हैं।
read more at Public


