Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय बीजेपी में हुए शामिल

short by श्वेता भारती / on Thursday, 7 March, 2024
कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय गुरुवार को बीजेपी में शामिल हो गए। गंगोपाध्याय ने राजनीति में आने के लिए 5 मार्च को अपने पद से इस्तीफा दिया था और कहा था, "मुझे पश्चिम बंगाल के सत्तारूढ़ दल (टीएमसी) के नेताओं ने कई बार चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी।" बकौल रिपोर्ट्स, गंगोपाध्याय लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।
read more at ANI