Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इज़रायल में केरल के 7,000 लोग फंसे हैं, उनके परिवार चिंतित हैं: विदेश मंत्री से सीएम विजयन

short by खुशी / on Tuesday, 10 October, 2023
केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखकर युद्धग्रस्त इज़रायल में फंसे केरल के करीब 7,000 नागरिकों समेत सभी भारतीयों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने लिखा, "भारत में उनके परिवार के सदस्य चिंतित हो रहे हैं। आपसे अनुरोध है कि हमारे नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर संभव तरीके से हस्तक्षेप करें।"