Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ट्रांसजेंडर समुदाय को मध्य प्रदेश सरकार ने दिया ओबीसी का दर्जा, मिलेगा आरक्षण का लाभ

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Tuesday, 11 April, 2023
मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में राज्य में ट्रांसजेंडर समुदाय को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में शामिल करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी। जनसंपर्क विभाग के अनुसार, राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का पालन करते हुए यह फैसला लिया। इस फैसले से ट्रांसजेंडर्स को राज्य सरकार की भर्तियों में आरक्षण का लाभ मिलेगा।