Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पशुपति पारस ने राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के संसदीय बोर्ड को किया भंग

short by शिव / on Thursday, 30 November, 2023
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। पार्टी के प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने बताया कि यह फैसला 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए लिया गया है और जल्द ही नए बोर्ड का गठन कर दिया जाएगा।