चौथे स्टेज के कैंसर से पीड़ित आयरलैंड की महिला को काम पर वापस आने के लिए कहा गया
आयरलैंड के कॉलेज की एक छात्रा ने सोशल मीडिया पर एक ईमेल का स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिसमें उसकी चौथे स्टेज के कैंसर से पीड़ित मां को उनका मैनेजर काम पर वापस आने के लिए कह रहा है। ईमेल में महिला का मैनेजर उनकी फिटनेस की पुष्टि करने के लिए डॉक्टर द्वारा दी गई मेडिकल रिपोर्ट मांग रहा है।


