राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष का नाम 'डोटासरा' नहीं बोल पाए खरगे, कहा- मुश्किल नाम क्यों रखा?
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मंगलवार को जयपुर (राजस्थान) में प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का नाम एक बार में नहीं बोल पाए। इसके बाद खरगे ने कहा, "इतना मुश्किल (नाम) क्यों रख लिया? आप तो गोविंद सिंह हैं, उसी से आपको पहचाना जाता है।" इस दौरान वहां मौजूद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कई नेता हंसते हुए नज़र आए।
read more at हिन्दुस्तान


