Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी में माफियाओं से मुक्त कराई 21,000 एकड़ ज़मीन पर गरीबों के घर बनाए जाएंगे: शिवराज

short by अनुज श्रीवास्तव / on Friday, 3 June, 2022
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि 21,000 एकड़ ज़मीन गुंडे, माफियाओं से मुक्त करवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि माफियाओं से मुक्त कराई गई ज़मीनों पर गरीबों के घर बनाए जाएंगे और किसी को झोपड़ी में नहीं रहने दिया जाएगा, सब को पक्का मकान दिया जाएगा। बकौल शिवराज, ज़रूरतमंदों को फ्री में राशन बांटेंगे।