Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाराष्ट्र में नक्सलियों ने पुल निर्माण कार्य में शामिल जेसीबी समेत 3 वाहनों में लगाई आग

short by खुशी / on Friday, 3 March, 2023
गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) के एटापल्ली तालुका में पुल निर्माण कार्य में शामिल 3 वाहनों में नक्सलियों ने गुरुवार रात आग लगा दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों द्वारा जलाए गए वाहनों में एक जेसीबी, एक पोकलेन मशीन व एक मिक्सर मशीन शामिल है। बकौल रिपोर्ट्स, इन वाहनों के जलाए जाने से करीब ₹90 लाख के नुकसान का अनुमान है।