पूर्व डच पीएम द्रीस और उनकी पत्नी ने इच्छामृत्यु को चुना, 'हाथ में हाथ डालकर' ली अंतिम सांस
नीदरलैंड्स के पूर्व प्रधानमंत्री द्रीस वन आग्ट (93) और उनकी पत्नी यूज़नी वन आग्ट-क्रेकेलबर्ग (93) का निधन हो गया है। द्रीस द्वारा बनाए गए एक मानवाधिकार संगठन ने शुक्रवार को बताया कि दोनों ने इच्छामृत्यु को चुना और दोनों ने 'हाथ में हाथ डालकर' अंतिम सांस ली। द्रीस वन आग्ट साल 1977 से 1982 तक नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री थे।
read more at The Associated Press


