Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारतीय शख्स ने यूएई में जीता जैकपॉट, अगले 25 साल तक हर महीने मिलेंगे ₹5.6 लाख

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Sunday, 22 October, 2023
तमिलनाडु के मंगेश कुमार नटराजन ने यूएई में एक जैकपॉट जीता है जिसके बाद उन्हें अगले 25 साल तक हर महीने 25,000 दिरहम (₹5.6 लाख) मिलेंगे। 2019 में बतौर प्रोजेक्ट मैनेजर काम करने यूएई गए नटराजन ने 2023 की शुरुआत में एमिरेट्स ड्रॉ का टिकट खरीदा था। वह यूएई से बाहर के पहले शख्स हैं जिन्होंने यह पुरस्कार जीता है।