यूनिफॉर्म में शौच करने पर 7-वर्षीय छात्र पर कर्नाटक के टीचर ने डाला उबलता हुआ पानी
पुलिस के मुताबिक, रायचूर (कर्नाटक) के स्कूल में दूसरी कक्षा के एक छात्र ने यूनिफॉर्म में शौच कर दिया जिसके बाद उसके टीचर ने उसके ऊपर कथित तौर पर उबलता हुआ पानी डाल दिया। 40% जल चुके 7-वर्षीय छात्र का इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा कि अगर परिवार उनसे संपर्क करता है तो शिकायत दर्ज की जाएगी।
read more at इंडिया टीवी


