Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिनेश कार्तिक बने आईपीएल में 250 मैच खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी

short by तान्या झा / on Sunday, 21 April, 2024
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक रविवार को आईपीएल-2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ अपना 250वां आईपीएल मैच खेलने उतरे। 38 वर्षीय कार्तिक आईपीएल में 250 मैच खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले रोहित शर्मा और एमएस धोनी ने आईपीएल में 250 मैच खेले हैं जबकि विराट कोहली ने 245 मैच खेले हैं।