हंसल मेहता के ट्वीट के बाद स्कूल ट्रिप पर बाली गई उनकी बेटी को मिली मदद
फिल्ममेकर हंसल मेहता ने शुक्रवार को ट्वीट कर विदेश गई अपनी बेटी की वापसी के लिए मदद मांगी। उन्होंने कहा, "बेटी स्कूल ट्रिप पर बाली (इंडोनेशिया) गई है...वहां उसने अपना ओसीआई (ओवरसीज़ सिटिज़नशिप ऑफ इंडिया) कार्ड खो दिया है...उसे भारत लौटना है...वरना वह फंस सकती है।" हंसल ने एक और ट्वीट कर बताया कि उन्हें मदद मिल गई है।
read more at Hindustan Times


