आयकर विभाग ने ₹350 करोड़ के कर चोरी मामले में शाह पेपर मिल के 18 ठिकानों पर की छापेमारी
आयकर विभाग ने ₹350 करोड़ से अधिक की कर चोरी के आरोपों को लेकर शाह पेपर मिल के वापी (गुजरात) और मुंबई (महाराष्ट्र) स्थित 18 ठिकानों पर छापेमारी की है। इन ठिकानों में मिल के यूनिट व प्रबंधकों के आवास शामिल रहे। बकौल विभाग, छापेमारी में ₹2 करोड़ की नकदी और ₹2 करोड़ की कीमत की ज्वेलरी ज़ब्त हुई है।
read more at ABP न्यूज़


