वित्त वर्ष 2021-22 में वैल्यू के हिसाब से 9.9% बढ़ा करेंसी सर्कुलेशन: आरबीआई
आरबीआई द्वारा जारी 2021-22 की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, कोविड-19 महामारी के दौरान ₹7 लाख करोड़ करेंसी सर्कुलेशन बढ़ा है। बकौल रिपोर्ट, 2019-20 में ₹24,20,975 करोड़ करेंसी सर्कुलेशन में था, जो 2020-21 में बढ़कर ₹28,26,863 करोड़ हो गया और 2021-2022 में उससे अधिक बढ़कर ₹31,05,721 करोड़ पर पहुंच गया। वैल्यू के हिसाब से 2021-22 में करेंसी सर्कुलेशन 9.9% बढ़ा है।
read more at ABP न्यूज़


