Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज ने दलित छात्रा की आईआईटी बीएचयू की फीस का किया भुगतान

short by चंद्रमणि झा / on Tuesday, 30 November 2021
इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस दिनेश कुमार सिंह ने एक दलित छात्रा की आईआईटी बीएचयू में प्रवेश के लिए ₹15,000 की फीस का भुगतान किया है। जज ने कॉलेज को छात्रा के लिए अतिरिक्त सीट बनाने को कहा। पिता की बीमारी के कारण आर्थिक तंगी झेल रही छात्रा फीस भुगतान के लिए अतिरिक्त समय नहीं मिलने पर कोर्ट पहुंची थी।