शाहरुख ने किया खुलासा- दुबई में उनके पड़ोसी हैं दुबई के शासक अल मकतूम
ऐक्टर शाहरुख खान ने खुलासा किया है कि दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम उनके पड़ोसी हैं। वर्ल्ड गवर्मेंट समिट में उन्होंने कहा, "(दुबई में) मेरा खूबसूरत मकान है...और प्रधानमंत्री (अल मकतूम) ने मुझे बताया कि वह पड़ोस में ही रहते हैं...वह अच्छे पड़ोसी हैं।" रियल एस्टेट कंपनी नखील प्रॉपर्टीज़ ने शाहरुख को यह मकान दिया था।
read more at Moneycontrol


