Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमेज़ॉन के 18,000+ कर्मचारियों की छंटनी के एलान के बाद $675 मिलियन घटी बेज़ोस की संपत्ति

short by अनिल कुमार / on Friday, 6 January, 2023
ई-कॉमर्स कंपनी एमेज़ॉन द्वारा 18,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी के एलान के बाद इसके संस्थापक जेफ बेज़ोस को एक दिन में लगभग $675 मिलियन का नुकसान हुआ है। एमेज़ॉन के शेयरों में गिरावट से दुनिया के छठे सबसे अमीर शख्स बेज़ोस की संपत्ति घटकर $106 बिलियन रह गई है। 2022 में एमेज़ॉन का बाज़ार पूंजीकरण $834 बिलियन घटा था।
read more at Times Now