गवाह ने कहा था कि 'चमकीला' को मार कर हत्यारों ने भांगड़ा किया था: गायक के पूर्व सेक्रेटरी
दिवंगत पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला के पूर्व सेक्रेटरी मंकू ने कहा है कि घटनास्थल पर हत्याकांड की गवाह रही एक महिला ने उन्हें बताया था कि हत्यारों ने गायक व उनकी पत्नी की हत्या के बाद भांगड़ा किया था। उन्होंने कहा, "हत्यारों ने गायक के सीने पर एक खत छोड़ा था जो पूरी तरह खून से सना हुआ था।"


