Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

24,000 मौजूदा व पूर्व कर्मचारियों को इस माह एकमुश्त ₹5,792 करोड़ देगी फ्लिपकार्ट

short by रौनक राज / on Friday, 7 July, 2023
ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के जिन कर्मचारियों के पास एम्प्लॉई स्टॉक ओनरशिप प्लान (ईएसओपी) है, कंपनी उन्हें इस महीने एकमुश्त $700 मिलियन (₹5,792 करोड़) का भुगतान करेगी। फ्लिपकार्ट और मिंत्रा के 24,000 कर्मचारियों (पूर्व व मौजूदा) को इसका लाभ मिलेगा। गौरतलब है कि यह भुगतान मोबाइल पेमेंट कंपनी फोनपे के फ्लिपकार्ट से पूरी तरह अलग होने का हिस्सा है।