पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों को लेकर 14-29 नवंबर तक देशव्यापी आंदोलन करेगी कांग्रेस
कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा है कि देश में पेट्रोल व डीज़ल की बढ़ती कीमतों को लेकर पार्टी पूरे देश में 14-29 नवंबर तक प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान सभी कांग्रेस समितियां अपने-अपने इलाकों में 'पदयात्रा' निकालेंगी। वहीं, कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के मुताबिक, सरकार के लालच के कारण ईंधन की कीमतें बढ़ी हुई हैं।
read more at हिन्दुस्तान


