Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट्स की सूची हुई जारी, शीर्ष पर रहा सिंगापुर का चांगी एयरपोर्ट

short by शुभम गुप्ता / on Thursday, 16 March, 2023
ब्रिटिश कंसल्टेंसी स्काईट्रैक्स ने 2023 के दुनिया के 100 सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट की सूची जारी की है जिसमें शीर्ष पर सिंगापुर का चांगी एयरपोर्ट है। इसके बाद कतर के हमद इंटरनैशनल एयरपोर्ट, जापान के हनेदा एयरपोर्ट, दक्षिण कोरिया के इंचियोन एयरपोर्ट, फ्रांस के चार्ल्स दी गॉल एयरपोर्ट का स्थान है। इसमें दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनैशनल एयरपोर्ट 36वें स्थान पर है।