रमीज़ राजा चुने गए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के नए चेयरमैन, 3 साल का होगा कार्यकाल
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज़ राजा सर्वसम्मति से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के नए चेयरमैन चुने गए हैं। पाकिस्तान के लिए 255 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले 59-वर्षीय रमीज़ का कार्यकाल 3 साल का होगा। उन्होंने कहा, "मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और मज़बूत होता रहे, यह सुनिश्चित करने के लिए...मैं काम करने को तत्पर हूं।"
read more at इंडिया टीवी


