Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

तेलंगाना विधानसभा ने केंद्र से नए संसद भवन का नाम अंबेडकर के नाम पर रखने का किया अनुरोध

short by शिव / on Tuesday, 13 September 2022
तेलंगाना विधानसभा ने मंगलवार को सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार से नए संसद भवन का नाम डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने का अनुरोध किया। तेलंगाना के मंत्री के.टी. रामाराव ने विधानसभा में प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि अंबेडकर ने देश को दिशा दिखाई। वहीं, प्रस्ताव पारित करते समय बीजेपी विधायक सदन में मौजूद नहीं थे।
read more at भाषा