सलमान खान जैसे लोग सुरक्षित नहीं हैं तो अपराधियों को किसी बात का डर नहीं: शिवसेना (यूबीटी) नेता
मुंबई में अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर रविवार सुबह हुई गोलीबारी को लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने कहा कि अगर सलमान जैसे लोग सुरक्षित नहीं हैं तो अपराधियों को किसी बात का डर नहीं है। उन्होंने कहा, "सलमान खान हो या आम शख्स, कोई यहां सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा। सरकार को इसका जवाब देना होगा।"
read more at X


