छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों संग मुठभेड़ में मारे गए 7 नक्सली, 3 जवान घायल
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और दंतेवाड़ा ज़िले की सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर हो गए। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में 3 जवान घायल हुए हैं और हथियार बरामद किए गए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबल नारायणपुर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव ज़िले की सीमा पर गए थे।
read more at ABP न्यूज़


