Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

तमिलनाडु में महिला पुलिसकर्मियों पर टिप्पणी करने को लेकर यूट्यूबर नोएडा से अरेस्ट

short by श्वेता यादव / on Saturday, 11 May, 2024
तमिलनाडु पुलिस ने एक इंटरव्यू के दौरान महिला पुलिसकर्मियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर यूट्यूबर फेलिक्स गेराल्ड को उत्तर प्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार किया है। शनिवार को मजिस्ट्रेट से ट्रांज़िट वॉरंट मिलने के बाद उसे तिरुचिरापल्ली लाया जाएगा। तिरुचिरापल्ली की साइबर अपराध पुलिस ने मामले में यूट्यूबर सवक्कु शंकर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।