दिल्ली में पत्नी से अवैध संबंध के शक में शख्स ने 18 वर्षीय युवक की चाकू घोंपकर की हत्या
पहाड़गंज (दिल्ली) में 18 वर्षीय युवक की चाकू घोंपकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी व युवक के बीच अवैध संबंध था और वे दोनों साथ रहने की योजना बना रहे थे। बकौल पुलिस, आरोपी पर चार आपराधिक मामले दर्ज हैं।


