अरिजीत सिंह बिना हेलमेट पहने पत्नी संग स्कूटर से पहुंचे मतदान केंद्र, हुए ट्रोल
गायक अरिजीत सिंह मंगलवार को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मतदान करने के लिए मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) में अपनी पत्नी के साथ स्कूटर से मतदान केंद्र पहुंचे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में अरिजीत बिना हेलमेट पहने स्कूटर चलाते दिख रहे हैं जिसको लेकर सोशल मीडिया यूज़र्स ने उन्हें काफी ट्रोल किया है।
read more at Republic World


