ये ज़िंदगी के इत्तेफाक होते हैं: सोनाक्षी सिन्हा से चेहरा मिलने पर अभिनेत्री रीना रॉय
अभिनेत्री रीना रॉय ने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी व ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा से चेहरा मिलने को लेकर 'फर्स्टपोस्ट' से कहा है, "ये ज़िंदगी के इत्तेफाक होते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "जीतू जी (ऐक्टर जितेंद्र) की मां और मेरी मां जुड़वां बहनों की तरह लगती हैं।" रीना और शत्रुघ्न ने 'कालीचरण', 'संग्राम' समेत कई फिल्मों में साथ काम किया है।


