2 पौधे चोरी होने पर एमपी के शख्स ने कलेक्टर से की शिकायत, पुलिस करेगी जांच
दमोह (मध्य प्रदेश) के रोहित राठौर नामक शख्स द्वारा सड़क किनारे लगाए गए अशोक के 2 पौधे चोरी होने पर कलेक्टर से शिकायत करने का मामला सामने आया है। रोहित ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री मोहन यादव, स्थानीय विधायक, कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को संबोधित करते हुए शिकायत पत्र लिखा है। कलेक्टर ने पुलिस को जांच करने को कहा है।
read more at News18 हिंदी


